आगरा में होगा ब्राह्मणों के लिए बसपा का सम्मेलन

 आगरा में होगा ब्राह्मणों के लिए बसपा का सम्मेलन

Agra News: BSP conference for brahmin will be held in Agra.

Agra News: उत्तर प्रदेश (uttar pradesh) विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां सभी दलों ने तेज कर दी हैं। ब्राह्मण वोटरों को लुभाने के लिए सम्मेलन के लिए किये जा रहे है। आगरा (Agra) में बसपा का सम्मेलन आरबीएस कॉलेज खंदारी में होगा.

बसपा (BSP) के जिलाध्यक्ष विमल वर्मा ने कहा कि तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना बीमारी को ध्यान में रखते हुए पूरी सतर्कता और सुरक्षा बरती जाएगी.

जिलाध्यक्ष विमल वर्मा ने कहा कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी महासचिव सतीश मिश्रा होंगे। उनके साथ पूर्व मंत्री ओपी त्रिपाठी, पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे, महासचिव मुनकाद अली और नीरज मिश्रा होंगे.

1 अगस्त को होगा सम्मेलन.