UP Election 2022: राजनीतिक पार्टियों ने शुरू किया उम्मीदवार का चयन
UP Assembly Election 2022
UP Election 2022: Political parties started the selection of candidates.
UP Election 2022 – आगरा में चुनावी हलचल तेज हो गई है, राजनैतिक पार्टियों (Political parties) ने चुनाव के लिए उम्मीदवार का चयन शुरू कर दिया है.
2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की लहर में सभी आगरा की 9 विधानसभा की सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की. इस चुनाव में राजनैतिक दल हर सीट पर मजबूत उम्मीदवार को उतारना चाहते है, जिससे भाजपा को टक्कर देकर सीट पर कब्ज़ा किया जा सके.
एत्मादपुर विधानसभा सीट:
एत्मादपुर विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्ज़ा है लेकिन अब सपा मे शामिल हुए डॉ धर्मपाल सिंह लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं वह विधायक रह चुके हें.
बाह विधानसभा सीट:
बाह विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्ज़ा है, यहाँ पर बसपा और सपा को कैंडिडेट की तलाश है. बाह में इस समय सुग्रीव चौहान लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं वह भी उम्मीदवार हो सकते है, इसके अलावा पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा भी क्षेत्र में सक्रीय है.
छावनी विधानसभा सीट:
छावनी विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्ज़ा है, यहाँ पर भी बसपा और सपा अपने उम्मीदवार के चयन मे जुटी है.



