आगरा जिला पंचायत बोर्ड बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
Agra Jila Panchayat Board Meeting
Agra District Panchayat’s first board meeting, many proposals stamped, many works.
आगरा जिला पंचायत की बोर्ड बैठक आयोजित की गई, इसमें विभिन्न कार्यो के प्रस्तावों पर निर्णय लिया गया. 20 रुपये में मेरी रसोइ योजना से तहसील मुख्यालय पर भोजन उपलब्ध कराया जाएगा, रक्षा बंधन पर गरीब महिलाओं को साड़ी वितरण की जाएंगी.
इसके साथ साथ सभी तहसीलों में मिनी स्टेडियम बनाए जाएंगे, सभी तहसील क्षेत्र में 500 सोलर लाइट लगायी जायेगी, इंटरलाकिंग के कार्य कराए जाएंगे, तहसील मुख्यालय में 20 रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा, तहसील में एलईडी लगाने की योजना है, सभी तहसीलों में जिम, बारात घर, पार्क, सामुदायिक शौचालय, पानी की व्यवस्था होगी, स्कूलों में खेल का सामान उपलब्ध कराया जाएगा, झोपड़ी से पक्का मकान बनाए जाएंगे और नर्सिंग, फार्मेसी कालेज बनाए जाएंगे.
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने 40 से अधिक ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, विधायक व अन्य माननीयों की गैर हाजिरी को लेकर नाराजगी व्यक्त की.
Proposed work:
-Mini stadiums will be built in all tehsils
-500 solar lights will be installed in all tehsil areas
-Food will be provided in tehsil headquarters for Rs 20
-There is a plan to install LED in Tehsil
-Sports goods will be provided in schools etc.



