विधानसभा चुनाव – पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुग्रीव चौहान का ग्राम हुसैनपूरा मैं भव्य स्वागत
Bah assembly election – grand welcome of former block chief Sugriv Chauhan in village Hussainpura
Pinahat, Agra: विधानसभा चुनाव नजदीक है, सभी उम्मीदवारो ने अब कमर कस ली है, इस बार बाह विधानसभा का चुनाव रोचक होने जा रहा है क्यों की यहाँ अब युवा आगे आ गए है. इन्ही युवा उमीदवारो मै एक पिनाहट पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुग्रीव चौहान ने युवा शक्ति के साथ ताल ठोक दी है. इसका नजारा आज पिनहट ब्लाक के ग्राम हुसैनपुरा मे देखने को मिला.
पिनाहट पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुग्रीव चौहान का ग्राम हुसैन पूरा मैं जोरदार स्वागत हुआ. ग्राम वासिओं ने सुग्रीव चौहान का फूल माला व चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया. इस मौके पर ग्राम हुसैनपुरा के सभी समाज के लोग मौजूद थे, हुसैनपुरा के सभी लोगो ने सुग्रीव चौहान का बाह विधानसभा के विकास के लिए एक जुट होकर सुग्रीव चौहान को सपोर्ट करने का फैसला किया.
इस मौके पर जनता को सम्बोधित करते हुए सुग्रीव चौहान ने कहा की 2022 मैं अगर जनता का आशिर्वाद मिला तो बाह मैं विकास निश्चित है.
इस मौके पर सुग्रीव चौहान जी के साथ, राजकुमार तोमर, रामप्रकाश परिहार राममूर्ति परिहार, कैप्टेन भारत सिंह, बीरी सिंह तोमर, फरेंद्र शर्मा, विजय सिंह तोमर, रंजीत वर्मा, भावेश भदौरिया, गुमान सिंह मौजूद रहे.




