IPL 2020: इतिहास में पहली बार 10 विकेट से हारी चेन्नई
IPL 2020: Chennai lost by 10 wickets for the first time in history.
IPL 2020: इतिहास में पहली बार 10 विकेट से हारी चेन्नई, अंकतालिका में मुंबई इंडियंस सबसे ऊपर.
शारजाह में ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह की कहर बरपाती तेज गेंदबाजी के सामने चेन्नई सुपर किंग्स का शीर्षक्रम नेस्तनाबूद हो गया और तीन बार की चैंपियन टीम नौ विकेट पर 114 रन ही बना सकी।.
सैम करन के 52 रन नहीं होते तो चेन्नई नौ विकेट पर 114 रन के स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाती। करन ने संभलकर खेलते हुए 47 गेंद में दो छक्कों और चार चौकों की मदद से 52 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 12.2 ओवर में 10 विकेट से ही मैच अपने नाम किया। आज नियमित कप्तान रोहित शर्मा को हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते कीरोन पोलार्ड अगुवाई कर रहे थे।.




