बीजेपी ने तय किया उम्मीदवारों को टिकट देने का फॉर्मूला, 150 उम्मीदवारों का कट सकता है टिकट

 बीजेपी ने तय किया उम्मीदवारों को टिकट देने का फॉर्मूला, 150 उम्मीदवारों का कट सकता है टिकट

Uttar Pradesh Vidhansabha Election 2022 – BJP decided the formula for giving tickets to the candidates, ticket of 150 may be cut.

Uttar Pradesh: बीजेपी ने आने वाले विधानसभा के लिए उम्मीदवारों को टिकट देने का फार्मूला तैयार कर लिया है. इस फॉर्मूले के अनुसार वर्तमान विधायको सहित कई उम्मीदवारों का टिकट कट सकता है.

जिन 150 उम्मीदवार का टिकट कट सकता है उनमे पिछले इलेक्शन मे हारे और जीते उम्मीदवार भी शामिल हो सकते है.

क्या है फॉर्मूला?

  • जो विधायक अपने इस कार्यकाल मे संघठन और क्षेत्र मे एक्टिव नहीं रहे उनका टिकट कट सकता है
  • अपने बयानों को लेकर विवादों में रहे जिस की वजह से बीजेपी और सरकार पर उंगली उठी उनका भी टिकट कट सकता है
  • 70 साल से ऊपर बीमारियो से ग्रसित विधायकों का भी टिकट कट सकता है
  • जो पिछला चुनाव ज्यादा वोट के अंतर से हारे उन को फिर से मैदान मे लाने से बचेंगे, नए चेहरों को मौका मिल सकता है.