शमसाबाद मे सपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, सपा ने दिखाया दमखम

 शमसाबाद मे सपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, सपा ने दिखाया दमखम

Shamshabad , Fatehabad: Samajwadi party worker’s honor ceremony was organized in Shamshabad, SP showed strength.

रविवार को फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के शमसाबाद मे सपा का कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि कमलेश यादव ( प्रदेश उपाध्यक्ष शिक्षक सभा ) और विशिष्ट अतिथि मधुसूदन शर्मा ( सपा जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक) थे.

इस कार्यक्रम के संयोजक थे वरिष्ठ अधिवक्ता (दीवानी, आगरा) व समाज सेवक प्रकाश नारायण शर्मा (बबली भाई). इसके साथ साथ अन्य वरिष्ठ लोग भी कार्यक्रम मे मौजूद रहे.

इस सम्मान समारोह मे सपा कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था. फतेहाबाद विधानसभा में आने वाले इलेक्शन में सपा के कार्यकर्ताओ के जोश को देखते हुए बीजेपी की राह अब आसान नहीं दिख रही है.

वीडियो देखे :