आगरा में ब्राह्मण समाज पर पूर्व विधायक के विवादित बयान पर भड़का आक्रोश
Agra News – Anger over controversial statement of former MLA on Brahmin in Agra.
फतेहाबाद विधानसभा से पूर्व विधायक छोटे लाल वर्मा का ब्राह्मण समाज पर विवादित बयान देने पर आगरा, बाह, फतेहाबाद मे आक्रोश पैदा हो गया है.
ब्राह्मण समाज ने पूर्व विधायक छोटेलाल वर्मा के खिलाफ कड़ी कारवाही करने की मांग की है.
आगरा के साथ साथ बाह, पिनाहट में लोग बहुत नाराज दिखे उन्होंने विरोध मे जुलूस निकाला व पिनाहट में लोगो ने पुतला फूंका.

ब्राह्मण समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट में पूर्व विधायक छोटे लाल वर्मा के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की.
अशोक दीक्षित की बेटी रूपाली दीक्षित (समाजसेविका) ने कहा कि अपशब्द कहने वाले व्यक्ति को पार्टी से निष्कासित कर देना चाहिए. ऐसे व्यक्ति को जनप्रतिनिधि बनाने की कोई जरूरत नहीं है.



