कल आगरा में प्रवेश करेगी भाजपा की जन विश्वास यात्रा, नौ विधानसभा क्षेत्र में जाएंगी

 कल आगरा में प्रवेश करेगी भाजपा की जन विश्वास यात्रा, नौ विधानसभा क्षेत्र में जाएंगी

Agra News: BJP’s Jan Vishwas Yatra will enter Agra tomorrow, will go to nine assembly constituencies.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को हरी झंडी दिखाकर मथुरा से भाजपा की जन विश्वास यात्रा की शुरुआत की है.

भाजपा की जन विश्वास यात्रा कल आगरा में प्रवेश करेगी और आगरा की नौ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जन विश्वास यात्रा निकल कर जायेगी.

भाजपा की जन विश्वास यात्रा मंगलवार को खंदौली विधानसभा क्षेत्र से प्रवेश करेगी और आगरा उत्तर विधानसभा, आगरा दक्षिण विधानसभा, आगरा छावनी विधानसभा में होकर जायेगी.

बुधवार को आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी फिर भाजपा की जन विश्वास यात्रा फतेहपुर सीकरी, किरावली, खेरागढ़, फतेहाबाद, बाह विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी.