आगरा में ओमिक्रॉन: एसपी सिंह बघेल, राजकुमार चाहर और मेयर नवीन जैन कोरोना पॉजिटिव
Omicron in Agra: SP Singh Baghel, Rajkumar Chahar and Mayor Naveen Jain Corona positive.
Agra – आगरा में ओमिक्रॉन वैरिएंट का एक मरीज मिला है, इसके बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है. बुधवार को कोरोना के 64 नए मरीज मिलने के बाद आगरा में एक्टिव केस 177 हो गए है.
आगरा के मेयर नवीन जैन, केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल के बाद अब सांसद राजकुमार चाहर भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. लगातार कोरोना केस बढ़ने के बाद भी बाजारों में भीड़ उमड़ रही है, लोग बेपरवाह घूम रहे हैं.
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने आगरा में बढ़ते कोरोना केसेस को देखते हुए बाजार बंदी का फैसला लिया है. एक मरीज में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिलने के बाद ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले भी तेजी बढ़ने का खतरा और बढ़ गया है.



