जिलाधिकारी ने तय किए बाजार बंदी, कौन सा बाजार कब रहेगा बंद, देखे यहाँ पर
Agra News – The District Magistrate has decided that the market is closed, which market will remain closed when, see here.
Agra – जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने आगरा में बढ़ते कोरोना केसेस को देखते हुए बाजार बंदी का फैसला लिया है. आगरा में लगातार कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, एसपी सिंह बघेल, मेयर नवीन जैन और राजकुमार चाहर कोरोना पॉजिटिव हो चुके है, आगरा मे रोजाना मरीज मिल रहे है.
लगातार कोरोना केस बढ़ने के बाद भी बाजारों में भीड़ उमड़ रही है, लोग बेपरवाह घूम रहे हैं. जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने इस सबको देखते हुए और बढ़ते कोरोना केसेस को नजर रखते हुए बाजार बाजार बंदी का फैसला लिया है.
कौनसा ग्रामीण बाजार कब रहेगा बंद, देखे यहाँ पर:
बृहस्पतिवार : पिनाहट व अछनेरा बंद रहेंगे.
शुक्रवार : फतेहपुर सीकरी, शमसाबाद और फतेहाबाद बंद रहेंगे.
शनिवार : बाह, एत्मादपुर, बटेश्वर, खेरागढ़ बंद रहेंगे.
रविवार – जगनेर व किरावली बंद रहेंगे



