यूपी में सात चरणों में मतदान, देखे आगरा सहित पूरा चुनाव कार्यक्रम 2022
Agra/Lucknow – Voting in Agra in the first phase on February 10, see the complete election program of Uttar Pradesh.
Agra : चुनाव आयोग ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते ही आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू हो गई है. यूपी में सात चरणों में मतदान होगा. 10 मार्च को मतगणना होगी.
देखे पूरा चुनाव कार्यक्रम 2022:
पहला चरण: आगरा, मथुरा, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़
14 जनवरी : अधिसूचना जारी होगी
21 जनवरी : नामांकन की आखिरी तारीख
24 जनवरी : नामांकन की जांच
27 जनवरी : नाम वापसी की आखिरी तारीख
10 फरवरी : मतदान
दूसरा चरण: सहारनपुर, बदायूं, बिजनौर, अमरोहा, संभल, रामपुर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर और बरेली
21 जनवरी : अधिसूचना जारी होगी
28 जनवरी : नामांकन की आखिरी तारीख
29 जनवरी : नामांकन की जांच
31 जनवरी : नाम वापसी
14 फरवरी : मतदान
तीसरा चरण: कासगंज, एटा, हाथरस, मैनपुरी, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और इटावा
25 जनवरी : अधिसूचना जारी होगी
एक फरवरी : नामांकन की आखिरी तारीख
दो फरवरी : नामांकन की जांच
चार फरवरी : नाम वापसी की आखिरी तारीख
20 फरवरी : मतदान
चौथा चरण: पीलीभीत, लखमीपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा, फतेहपुर
27 जनवरी : अधिसूचना
तीन फरवरी : नामांकन की आखिरी तारीख
चार फरवरी : नामांकन की जांच
सात फरवरी : नाम वापसी की आखिरी तारीख
23 फरवरी : मतदान
पांचवा चरण : बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, गोंडा, अमेठी, कौशांबी, प्रयागराज, चित्रकूट, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़
एक फरवरी : अधिसूचना जारी होगी
आठ फरवरी : नामांकन की आखिरी तारीख
नौ फरवरी : नामांकन की जांच
11 फरवरी : नाम वापसी की आखिरी तारीख
27 फरवरी : मतदान
छठा चरण: बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, संतकबीर नगर, बस्ती, अंबेडकरनगर, देवरिया, बलिया, गोरखपुर, कुशीनगर
चार फरवरी : अधिसूचना जारी होगी
11 फरवरी : नामांकन की आखिरी तारीख
14 फरवरी : नामांकन की जांच
16 फरवरी : नाम वापसी की आखिरी तारीख
03 मार्च : मतदान
सातवां चरण: आजमगढ़, वाराणसी, मऊ, गाजीपुर, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, भदोही और जौनपुर
10 फरवरी : अधिसूचना
17 फरवरी : नामांकन की आखिरी तारीख
18 फरवरी : नामांकन की जांच
21 फरवरी : नाम वापसी की आखिरी तारीख
07 मार्च : मतदान
चुनाव आयोग ने कोरोना संक्रमण के प्रभाव को देखते हुए:
- सुविधा ऐप के जरिये ऑनलाइन नामांकन कर सकेंगे उम्मीदवार
- डोर टू डोर अभियान में अधिकतम पांच लोग ही शामिल हो सकेंगे
- चुनाव में एक उम्मीदवार प्रचार पर 40 लाख रुपये से अधिक नहीं खर्च कर सकेगा
- पोलिंग की टाइमिंग एक घंटे ज्यादा रहेगी
- डिजिटल, वर्चुअल तरीके से चुनाव प्रचार करें राजनीतिक पार्टियां
- घर-घर पांच लोगों के प्रचार की इजाजत
- रात आठ बजे के बाद चुनाव प्रचार पर रोक
- जीत के बाद विजय जुलूस पर रोक



