आगरा मंडल में पहले और तीसरे चरण में चुनाव, आगरा की 9 सीटों पर 10 फरवरी को चुनाव
Agra: Vidhansabha Elections in the first and third phase of Agra division, elections on February 10 in 9 vidhansabha seats of Agra district.
Agra – आगरा मंडल में 10 फरवरी को पहले चरण और 20 फरवरी को तीसरे चरण में चुनाव होंगे. 10 फरवरी को पहले चरण में आगरा और मथुरा जिले में और 20 फरवरी को तीसरे चरण में फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा और कासगंज जिले में मतदान होगा.
10 फरवरी को आगरा मंडल में इन विधानसभा सीट पर मतदान होगा:
आगरा जिला: 1.एत्मादपुर विधानसभा सीट, 2.खेरागढ़ विधानसभा सीट , 3.फतेहाबाद विधानसभा सीट, 4.फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट, 5.बाह विधानसभा सीट, 6.आगरा कैंट विधानसभा सीट, 7.आगरा उत्तर विधानसभा सीट, 8.आगरा दक्षिण विधानसभा सीट, 9.आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट
मथुरा जिला: 1.मांट विधानसभा सीट, 2.छाता विधानसभा सीट, 3. मथुरा विधानसभा सीट, 4. गोवर्धन विधानसभा सीट , 5. बलदेव विधानसभा सीट
14 जनवरी : अधिसूचना जारी होगी
21 जनवरी : नामांकन की आखिरी तारीख
24 जनवरी : नामांकन की जांच
27 जनवरी : नाम वापसी की आखिरी तारीख
10 फरवरी : मतदान
20 फरवरी को फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा और कासगंज में होगा मतदान:
फिरोजाबाद जिला: 1. जसराना विधानसभा सीट, 2.फिरोजाबाद विधानसभा सीट, 3.सिरसागंज विधानसभा सीट, 4.शिकोहाबाद विधानसभा सीट, 5.टूंडला विधानसभा सीट
मैनपुरी जिला: 1.मैनपुरी विधानसभा सीट, 2.भोगांव विधानसभा सीट, 3.किशनी विधानसभा सीट, 4.करहल विधानसभा सीट
एटा जिला: 1. एटा विधानसभा सीट, 2.जलेसर विधानसभा सीट, 3.मारहरा विधानसभा सीट
कासगंज जिला: 1. कासगंज विधानसभा सीट, 2.पटियाली विधानसभा सीट, 3.अमांपुर विधानसभा सीट
25 जनवरी : अधिसूचना जारी होगी
01 फरवरी : नामांकन की आखिरी तारीख
02 फरवरी : नामांकन की जांच
चार फरवरी : नाम वापसी की आखिरी तारीख
20 फरवरी : मतदान
चुनाव आयोग ने कोरोना संक्रमण के प्रभाव को देखते हुए:
- सुविधा ऐप के जरिये ऑनलाइन नामांकन कर सकेंगे उम्मीदवार
- डोर टू डोर अभियान में अधिकतम पांच लोग ही शामिल हो सकेंगे
- चुनाव में एक उम्मीदवार प्रचार पर 40 लाख रुपये से अधिक नहीं खर्च कर सकेगा
- पोलिंग की टाइमिंग एक घंटे ज्यादा रहेगी
- डिजिटल, वर्चुअल तरीके से चुनाव प्रचार करें राजनीतिक पार्टियां
- घर-घर पांच लोगों के प्रचार की इजाजत
- रात आठ बजे के बाद चुनाव प्रचार पर रोक
- जीत के बाद विजय जुलूस पर रोक



