मुख्यमंत्री योगी फतेहाबाद सीट, एत्मादपुर और फतेहपुर सीकरी सीट में करेंगे डोर-टू-डोर प्रचार

 मुख्यमंत्री योगी फतेहाबाद सीट, एत्मादपुर और फतेहपुर सीकरी सीट में करेंगे डोर-टू-डोर प्रचार

CM Yogi Door-to-Door campaign in AGRA : CM Yogi will campaign door-to-door on Fatehabad seat, Etmadpur and Fatehpur Sikri seat

Agra – UP CM योगी आदित्यनाथ 31 जनवरी को आगरा देहात की 3 सीटों पर प्रत्याशी के लिए डोर-टू-डोर कैंपेन करेंगे और वोट मांगेंगे.

मुख्यमंत्री योगी फतेहाबाद सीट, एत्मादपुर और फतेहपुर सीकरी सीट पर प्रत्याशी के लिए डोर-टू-डोर प्रचार करेंगे. उनका तीन सीटों के लिए कार्यक्रम तय हुआ है.

मुख्यमंत्री योगी 31 जनवरी सोमवार को 11.30 बजे एत्मादपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ. धर्मपाल सिंह के लिए डोर-टू-डोर प्रचार कर वोट मांगेंगे.

1.30 बजे वह फतेहपुर सीकरी विधानसभा में चौधरी बाबूलाल के लिए किरावली में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर वोट मांगेंगे.

3.30 बजे फतेहाबाद विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी छोटलाल वर्मा के लिए शमसाबाद में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर वोट मांगेंगे.