आगरा में विधानसभा मतगणना की तैयारी शुरू. मतगणना एजेंट बनने 4 से 7 मार्च तक आवेदन
Agra – Preparations begin for the counting of votes for the assembly elections in Agra. Application for becoming a counting agent from March 4 to 7.
Agra – आगरा जिला की 9 विधानसभा सीटों की मतगणना के लिए आगरा जिला प्रशासन ने मतगणना की तैयारियां शुरू कर दी हैं. 10 मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी, सबसे पहले पोस्टल बैलेट मतों की गिनती होगी.
अभिकर्ता बनने के लिए 4 से 7 मार्च तक रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय में आवेदन जमा होंगे, ब्लॉक प्रमुख, सांसद, मंत्री, विधायक व सुरक्षा प्राप्त कोई भी व्यक्ति प्रत्याशी का मतगणना एजेंट नहीं बन सकता.
आगरा में विधानसभा चुनाव मतगणना स्थल 2022:
- आगरा उत्तर, दक्षिण, कैंट, ग्रामीण और एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र – गल्ला मंडी समिति फिरोजाबाद रोड
- बाह विधानसभा क्षेत्र – मोतीलाल रामनाथ डिग्री कालेज, भदरौली
- फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र – फतेहाबाद मंडी समिति
- खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र – खेरागढ़ मंडी समिति
- फतेहपुरसीकरी विधानसभा क्षेत्र – फतेहपुरसीकरी मंडी समिति



