होमगार्डों के साथ सीधा संवाद: कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने किया संवाद
Direct communication with home guards: Minister of State for Prisons and Home Guards Dharamveer Prajapati did a dialogue.
Agra – कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने सूरसदन में होमगार्डों के साथ सीधा संवाद किया. इस दौरान होमगार्डों ने अपनी परेशानियां गिनाई.
सूरसदन में राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति के सामने होमगार्ड अपनी परेशानियों को सुनाते समय भावुक हो गए. धर्मवीर प्रजापति ने होमगार्डों के लिए बड़ी घोषणाएं कीं जिससे होमगार्ड खुश नजर आये.
होमगार्डों ने धर्मवीर प्रजापति के सामने परेशानियां बताईं कहा बेटी की शादी के लिए बैंक से लोन नहीं मिलता, थानों में अलग से बैठने की व्यवस्था नहीं है. होमगार्ड दुर्घटना का शिकार होने पर विभाग की तरह जल्द मदद की मांग आदि परेशानियां बताईं.



