आंबेडकर जयंती हादसा:अर्जुनराम मेघवाल और जि.पं. अध्यक्ष मंजू भदोरिया बाल-बाल बचे

 आंबेडकर जयंती हादसा:अर्जुनराम मेघवाल और जि.पं. अध्यक्ष मंजू भदोरिया बाल-बाल बचे

Agra Ambedkar Jayanti Incident: Union Minister Arjunram Meghwal and District Panchayat President Manju Bhadoria narrowly escaped.

Agra – आगरा मे आंबेडकर जयंती के कार्यक्रम के दौरान अचानक आई तेज आंधी में लाइटिंग सेट गिरने से हादसा हो गया.

केंद्रीय राज्य मंत्री मंच से अपना संबोधन कर रहे थे इसी दौरान लाइटिंग सेट मंच पर आकर गिरा इस में 6 लोग घायल हो गए और नगला पदमा के पूर्व प्रधान राजू की मौत हो गयी.

6 घायलो में मंच पर बैठे पूर्व मंत्री डा. जीएस धर्मेश, पूर्व विधायक गुटियारी लाल दुबेश और आशीष लाइटें गिरने से घायल हुए.

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदोरिया बाल-बाल बचे. जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदोरिया बिजली गुल होने पर मंच छोड़कर नीचे आ गई थी उसके बाद हादसा हो गया.