आगरा में फिर बढ़ा कोरोना, 5 दिन में 27 कोरोना के नए मरीज मिले
Agra – Corona increased again in Agra, 27 new corona patients found in 5 days
Agra – आगरा में नए संक्रमितों की संख्या में फिर उछाल देखने को मिला है, सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 30 हो गयी है, 5 दिन में कोरोना के 27 नए केस मिले हैं.
लोगो की लापरवाही भारी पड़ने लगी है. लोग संभल नहीं रहे हैं, बिना मास्क के घरों से निकल रहे हैं इसकी वजह से आगरा में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है.
आगरा में कोरोना के केसों को बढ़ाने के लिए लोग जिम्मेदार हैं. आटो और बसों में सवारियां भरी हुई हैं, चेहरे पर मास्क नहीं है. बाजारों में भीड़ है.
कोरोना नियमो का पालन करे, घर से निकलते समय मास्क जरूर पहनें, भीड़ भाड़ वाली जगह से बचे.
Agra Covid Updates (Last 5 days):
16 June 2022 – 02 नए मरीज मिले
15 June 2022 – 06 नए मरीज मिले
14 June 2022 – 07 नए मरीज मिले
13 June 2022 – 05 नए मरीज मिले
12 June 2022 – 07 नए मरीज मिले



