बाह तहसील के विक्रम ने 12वीं और नगला पाटन के वीकेश ने 10वीं में किया जिला टॉप

 बाह तहसील के विक्रम ने 12वीं और नगला पाटन के वीकेश ने 10वीं में किया जिला टॉप

Agra Topper: Vikram Singh of Bah tehsil did 12th and Vikesh of Nagla Patan did district top in 10th.

UP Board Result 2022 – यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है. आगरा जिले के बाह तहसील के विक्रम सिंह ने 12वीं में 92% अंक पाकर आगरा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया.

विक्रम सिंह आशाराम इंटर कॉलेज, बाह (आगरा) के छात्र हैं, विक्रम बाह तहसील के छोटे से गांव चमरौआ के रहने वाले है और वह संजय सिंह के बेटे हैं. संजय सिंह बाह के प्राइमरी विद्यालय में शिक्षामित्र हैं.

इसी तरह वीकेश ठाकुर ने 10वीं में 92.67% नंबर प्राप्त कर जिला आगरा में टॉप किया है. वीकेश गांव लुहटा के निवासी हैं और कालीचरण सिंह इंटर कॉलेज नगला पाटन के छात्र हैं. वीकेश के पिता जूता कारीगर हैं और खेती भी करते हैं.

आगरा जिले में 12th के टॉपर:

1.विक्रम सिंह ( 92%), आशाराम इंटर कॉलेज, बाह आगरा
2.अंशिका बघेल (88.80%), मॉर्निंगरेज इंटर कॉलेज, आगरा
3.सोनम शर्मा (88.20%), श्री नवल सिंह इंटर कॉलेज, आगरा

आगरा जिले में 10th के टॉपर:

1.वीकेश ठाकुर(92.67%), कालीचरण सिंह इंटर कॉलेज, नगला पाटन
2.प्रशांत ओझा ( 92.67%), सिद्धांत इंटर कॉलेज जैतपुर कला, बाह
3.अंजलि परिहार ( 91.50%), एसबीएम इंटर कॉलेज शिवकुंज केके

Newswave24agra की तरफ से सभी छात्रों को बहुत बहुत बधाई हो.