योग दिवस: आगरा में लोगों ने मनाया योग दिवस, ताजमहल समेत अन्य स्मारकों में आज फ्री एंट्री
International Yoga Day: People celebrated Yoga Day in Agra, today free entry in other monuments including Taj Mahal.
Agra – अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आगरा में आज दुनिया की खूबसूरत इमारत ताजमहल से आगरा की महिलाओं ने योग का संदेश दिया. महिलाओं ने कहा योग करने से मानसिक तनाव कम होता है जिस से वह हर काम अच्छे से निभा पाती है.
महिलाओं ने कहा ताजमहल के पास यमुना के किनारे योग करके काफी आनंद आया, इस अनुभव को शब्दों में बयां नहीं कर सकते. आगरा में आज हर मोहल्ला, विभाग या संगठन ने योग किया. शहर में शायद ही कोई ऐसा हो जिसने योग न किया हो.



