यूपी बिजली टैरिफ दरें 2022-23: 3.00 रुपये से 6.50 रुपये/यूनिट के टैरिफ की घोषणा

 यूपी बिजली टैरिफ दरें 2022-23:  3.00 रुपये से 6.50 रुपये/यूनिट के टैरिफ की घोषणा

Uttar Pradesh: UP Electricity Tariff Rates 2022-23 – Announcement of tariff of Rs.3.00 to Rs.6.50/unit.

Uttar Pradesh – UP Electricity Regulatory Commission (UPERC): उत्तर प्रदेश विद्युत आयोग ने बिजली के नए टैरिफ की घोषणा वर्ष 2022-23 के लिए कर दी है. शहरी उपभोक्ताओं को 0-150 यूनिट तक 5.50 रुपये/ यूनिट, 151-300 यूनिट तक 6.00 रुपये/यूनिट , 300 यूनिट के अधिक 6.50 रुपये/ यूनिट अब देना होगा.

ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को 0-100 यूनिट के लिए 3.35 रुपये/यूनिट, 101-150 यूनिट तक 3.85 रुपये/यूनिट, 151- 300 यूनिट तक 5.00 रुपये/यूनिट और 300 से अधिक यूनिट होने पर 5.50 रुपये/यूनिट देना होगा.

ग्रामीण घरेलू बीपीएल उपभोक्ताओं को 0-100 यूनिट तक 3 रुपये/यूनिट और शहरी बीपीएल उपभोक्ताओं को 0-100 यूनिट तक 3 रुपये /यूनिट बिल देना होगा.