ताजमहल घरेलू पर्यटकों की नंबर वन पसंद, लालकिला और कुतुबमीनार को पीछे छोड़ा

 ताजमहल घरेलू पर्यटकों की नंबर वन पसंद, लालकिला और कुतुबमीनार को पीछे छोड़ा

Taj Mahal’s sight is the number one choice of domestic tourists, leaving behind Red Fort and Qutub Minar

Agra – ASI 2021-22 रिपोर्ट में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के तहत आने वाले अनेक स्थानों पर सैलानियों के बारे में आंकड़े साझा करते हुए बताया गया है कि घरेलू पर्यटकों के बीच ताजमहल सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं तमिलनाडु में ममल्लापुरम विदेशी पर्यटकों के बीच सबसे लोकप्रिय रहा.

इस लिस्ट में पहले नंबर पर आगरा का ताजमहल, दिल्ली ka लाल किला दूसरे और कुतुब मीनार तीसरे स्थान पर है.

2021-22 में ताजमहल का दीदार करने के लिए 32.9 लाख घरेलू पर्यटक पहुंचे. इसके अलावा लाल किला देखने 13.2 लाख और कुतुब मीनार के लिए 11.5 लाख सैलानी पहुंचे.