FIFA 2022: अर्जेंटीना ने फ्रांस को हरा 36 साल बाद जीता फुटबॉल वर्ल्ड कप का तीसरा खिताब
FIFA Football World Cup 2022 Final (Argentina vs France): Argentina defeated France to win the World Cup after 36 years, Embappé of France got the Golden Boot.
FIFA Football World Cup 2022 Final Argentina vs France: विश्व कप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हरा कर 36 साल बाद तीसरी बार विश्व कप जीत लिया है.
अर्जेंटीना ने इससे पहले 1978 और 1986 में फीफा वर्ल्ड कप जीता था. निर्धारित 90 मिनट तक मुकाबला 2-2 की बराबरी पर रहा, अर्जेंटीना 2-0 से फर्स्ट हाफ में आगे रही लेकिन दूसरे हाफ में फ्रांस ने बराबरी कर ली.
एक्स्ट्रा टाइम में मेसी ने एक गोल कर अर्जेंटीना को 3-2 से आगे कर दिया, लेकिन फ्रांस के एम्बाप्पे ने 117वें मिनट में गोल कर मैच को 3-3 की बराबरी कर दी. इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने फ्रांस को 4-2 से हरा कर तीसरा फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता. लियोनल मेसी ने मैच में 2 गोल किये. फ्रांस के एम्बाप्पे को मिला गोल्डन बूट.



