IPL 2023 के मैचों का लाइव प्रसारण पहली बार फ्री डिश (Free Dish) पर भी होगा
IPL 2023 Live Telecast Channel
Disney Star has announced that it will be broadcasting live IPL 2023 matches for free on its FTA channel, Star Utsav Movies.
IPL 2023 – IPL के इतिहास मे पहली बार IPL के मैचों का लाइव प्रसारण फ्री डिश (Free Dish) पर भी किया जाएगा. फ्री डिश (Free Dish) के स्टार उत्सव मूवीज चैनल पर प्रसारण होगा.
स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) नेटवर्क भारत में आईपीएल 2023 का आधिकारिक प्रसारक है और एचडी (HD) विकल्पों के साथ कई ऑडियो फीड में अपने प्रीमियम स्पोर्ट्स चैनल पर मैचों का प्रसारण करेगा.
स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) नेटवर्क ने घोषणा की है कि वह अपने एफटीए ( Free-to-air) चैनल, स्टार उत्सव मूवीज पर मुफ्त में आईपीएल 2023 मैचों का लाइव प्रसारण करेगा. स्टार उत्सव मूवीज चैनल पर मैच एसडी (SD) गुणवत्ता में हिंदी कमेंट्री के साथ उपलब्ध होने की संभावना है.



