OBC आरक्षण के साथ यूपी निकाय चुनाव 25 अप्रैल – 10 मई के बीच होने की संभावना
UP Nikay Election Date 2023
UP civic elections with OBC reservation likely to be held between April 25 – May 10, 2023.
UP Nikay Election 2023 – सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को निकाय चुनाव का नोटिफिकेशन जारी करने की इजाजत दी है. निर्वाचन आयोग दो दिन में अधिसूचना जारी कर देगा.
सुप्रीम कोर्ट ने OBC आरक्षण के साथ निकाय चुनाव कराने को भी कहा है. अगर निर्वाचन आयोग 2 दिन के भीतर निकाय चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर देता है तो उसके बाद 25 अप्रैल – 10 मई के बीच में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्षों और सदस्यों का चुनाव कराया जा सकता है.
सीएम योगी ने इस मामले को लेकर ट्वीट कर लिखा- “माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा OBC आयोग की रिपोर्ट स्वीकार कर OBC आरक्षण के साथ निकाय चुनाव कराने का आदेश स्वागत योग्य है. विधि सम्मत तरीके से आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए यूपी सरकार समयबद्ध ढंग से नगरीय निकाय चुनाव कराने हेतु प्रतिबद्ध है.”



