देश में कोरोना की रफ्तार तेज,आगरा में 4 नए मरीजों के साथ कोरोना संक्रमित संख्या अब 30 हुई

 देश में कोरोना की रफ्तार तेज,आगरा में 4 नए मरीजों के साथ कोरोना संक्रमित संख्या अब 30 हुई

Corona in Agra

The speed of corona in the country is fast. With 4 new patients in Agra, the number of corona infected is now 30.

Corona in Agra – देश में कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है, 24 घंटे में 6050 नए केस आए है. आगरा में 4 नए कोरोना संक्रमित मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या अब 30 हो गयी है.

कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए एक बार फिर से अलर्ट जारी करते हुए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए जोर दिया गया। कोरोना से बचाव को लेकर सावधानी बरतने पर जोर दिया.

आगरा सीएमओ डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना के फैलने की आशंका व देश में कोविड के वायरस संस्करण केसों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में कोविड प्रोटोकोल “दो गज की दूरी मास्क है जरूरी” का पालन करें.

68 वर्ष के बुजुर्ग (शहीद नगर), 46 वर्ष के ताजगंज क्षेत्र निवासी व्यक्ति, 45 वर्ष के बालूगंज के व्यक्ति और 45 वर्ष की शमसाबाद रोड निवासी महिला में कोरोना मिला है.