आगरा मे भारी बारिश से कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात, अगले 2 दिन भी बरसने के आसार

 आगरा मे भारी बारिश से कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात, अगले 2 दिन भी बरसने के आसार

Heavy Rain in Agra, Bah, Pinahat, Jaitpur, Fatehabad

Agra – Due to heavy rains in Agra, flood like situation in many villages, chances of rain for next 2 days also.

Agra – आगरा में लगातार बारिश का दौर जारी है, आगरा सहित कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया, मौसम विभाग का कहना है कि 13 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा.

आगरा के पिनाहट क्षेत्र मे कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात है. पिनाहट क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुरा में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात है लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है.

पिनाहट की इस ग्राम पंचायत मे 5 तालाब है और जल निकासी का कोई साधन नही है इसकी वजह से यहाँ हालत ख़राब है. सूत्रों के अनुसार हुसैनपुरा में 20-25 साल बाद जल भराभ के कारण बाढ़ जैसे हालात है.

बरसात का येलो अलर्ट :
मौसम विभाग ने लखनऊ, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर, बाराबंकी, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बंदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, व आसपास भारी बरसात का येलो अलर्ट जारी किया है.

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 12 सितंबर तक मौसम ऐसा ही रहेगा, 13 से मानसून की सक्रियता में कमी आएगी.

बीते 24 घंटे में यहां दर्ज हुई भारी बारिश:
मुरादाबाद – 191 MM
अलीगढ़ – 82 MM
आगरा – 58.5 MM
झांसी – 57 MM