बिजलीघर बस अड्डा 1 मई से बंद, पिनाहट, बाह,जैतपुर & मथुरा की बसें ईदगाह से चलेंगी
Bijlighar bus stand will be closed from May 1, 2025, buses to Pinhat, Bah, Jaitpur, Mathura, Rajakhera will run from Idgah bus stand.
Agra News – बिजलीघर बस अड्डा ( Bijlighar bus stand ) से रोडवेज बसों का संचालन 1 मई 2025 से बंद होने जा रहा है. बिजलीघर बस अड्डे से संचालित होने वाली बसें आईएसबीटी और ईदगाह बस अड्डे से संचालित होंगी.
पिनाहट, बाह, जैतपुर, राजाखेड़ा, मथुरा की बसें अब ईदगाह बस अड्डे से चलेंगी. इसके अलावा फिरोजाबाद की बसें अब आईएसबीटी बस अड्डे से चलेंगी.
1 मई 2025 से यह बदलाव लागू होगा. बिजलीघर बस अड्डा शहर में सबसे पुराना है. क्षेत्रों के लोग खरीददारी के लिए इसी पर उतरते है. अब बिजलीघर बस अड्डा से बसें बंद होने से लोगों को परेशानी होगी.



