UP: बिजली के पुराने बिल होंगे माफ, सीएम योगी के मंत्री ने दिए ये संकेत

 UP: बिजली के पुराने बिल होंगे माफ, सीएम योगी के मंत्री ने दिए ये संकेत

Old electricity bills will be waived off, CM Yogi’s minister gave this indication.

Agra News – बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है. उनके पुराने बकाया बिल (Old electricity bills) माफ हो सकते हैं. आगरा के प्रभारी एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने ये संकेत दिए हैं. यदि ऐसा होता है, तो आगरा के बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा.

दक्षिणांचल का पुराना बकाया वसूलने के लिए टोरंट नोटिस भेज रही है. परिजनों को नए कनेक्शन नहीं मिल रहे हैं. ऐसे उपभोक्ताओं के पुराने बिलों का बकाया अब माफ हो सकता है. सोमवार को प्रभारी एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बैठक में इस पर संकेत दिया. उन्होंने डीएम को इस बारे में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए.

टोरंट पावर पर 2008-09 से दक्षिणांचल का करीब 2200 करोड़ रुपये बकाया है. पुराने उपभोक्ताओं को बकाया वसूली के नोटिस भेजे जा रहे हैं. भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने यह समस्या प्रभारी मंत्री के समक्ष रखी. कहा कि बाबा पर बकाया था, अब पौत्र को कनेक्शन नहीं मिल रहा. 40 साल पुराने रिकाॅर्ड मांगे जा रहे हैं। ये तो उत्पीड़न है.

पर्यटन मंत्री ने डीएम से कहा कि ऐसे पुराने उपभोक्ताओं को चिह्नित कर बिल माफी का प्रस्ताव बनाएं। मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद शासन स्तर पर निर्णय लिया जाएगा. टोरंट पावर की ओर से घरेलू व व्यावसायिक उपभोक्ताओं को एक से तीन किलो वॉट कनेक्शन देने में उदारता बरतने की मांग भी उठी.

News Source – Amar Ujala Newspaper Website (See full news in Amar Ujala Website).