जि.पं. वार्ड 46 (पिनाहट+बाह) : निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. अजय शर्मा और बीजेपी के बीच कांटे का मुकाबला
Jila Panchayat Ward 46 (Pinahat + Bah) Election 2021: A close contest between independent candidate Dr. Ajay Sharma and BJP.
पिनाहट, बाह: जिला पंचायत वार्ड 46 (पिनाहट +बाह) चुनाव 2021 में निर्दलीय युवा प्रत्याशी डॉ. अजय शर्मा और बीजेपी के बीच कांटे का मुकाबला देखा जा रहा है. बीजेपी ने यहाँ से देवेंद्र प्रसाद (मुन्ना लम्बर) को टिकट देकर अपना प्रत्याशी बनाया है.
जिला पंचायत वार्ड 46 (पिनाहट +बाह) में पिनाहट ब्लॉक और बाह ब्लाक की ग्राम पंचायत शामिल है. पिनाहट ब्लॉक में जिस तरह निर्दलीय युवा प्रत्याशी डॉ. अजय शर्मा को जोरदार समर्थन मिल रहा है उसको देखते हुए बीजेपी का उनके साथ कांटे का मुकाबला होगा.
निर्दलीय युवा उम्मीदवार डॉ. अजय शर्मा, हुसैनपुरा, पिनाहट के निवासी है और स्वर्गीय डॉ. बनारसी लाल शर्मा ( पूर्व प्रधान –हुसैनपुरा, पिनाहट) के पुत्र है.
डॉ. अजय शर्मा का पिनाहट ब्लॉक मे बहुत अच्छा प्रभाव है, सरल स्वभाव और जनता के दिल से जुड़े व्यक्ति है.

देखना ये है की जिला पंचायत वार्ड 46 (पिनाहट +बाह) में कौन बाजी मारता है. सपा और बसपा यहाँ अभी तक मुकाबले में नही दिख रही है. जिला पंचायत वार्ड 46 (पिनाहट +बाह) में 11 उम्मीदवार मैदान मे है.



जिला पंचायत वार्ड 46 (पिनाहट +बाह) में शामिल ग्राम पंचायत:
पिनाहट ब्लॉक ग्राम पंचायत:
1.गजौरा, 2.भौनिक पूरा, 3.लडोआपुरा, 4.नगलादलेल, 5.अर्जुनपुरा, 6.हुसैनपुरा, 7.सिकतरा, 8.कुकथरी, 9.गंगाराम पूरा+जन वेदपुरा+करोड़ी पूरा, 10.स्याहीपुरा, 11.उमरैठा, 12.वधरैना, 13.उदयपुर खालसा, 14.सुताहरी
बाह ब्लॉक ग्राम पंचायत:
1.रैपुरा भदौरिया, 2.बिंडवान का नगला, 3.लखनपुर खालसा, 4.गुगावली, 5.बिचौला, 6.बासौनी, 7.बडौस, 8.कुँवरखेड़ा, 9.जैबरा, 10.पड़कौली



