आगरा: जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर BJP का निर्विरोध निर्वाचन तय
Agra Jila Panchayat Board Meeting
Agra News – BJP’s unopposed election fixed for the post of District Panchayat President.
Agra: आगरा के जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर BJP की मंजू भदौरिया का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय माना जा रहा है.
2015 चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जा करने वाली सपा को इस बार कोई उमीदवार ही नहीं मिला. बसपा की तरफ से भी किसी ने नामांकन नहीं किया.
सुरक्षा के बीच कलेक्ट्रेट स्थित नामंकन कक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए एक मात्र उमीदवार के रूप में मंजू भदौरिया ने बीजेपी से पर्चा दाखिल किया.
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में प्रत्याशी नहीं उतारने से अखिलेश खफा दिखे और उन्होंने आगरा सपा जिलाध्यक्ष रामगोपाल को हटा दिया.



