आगरा मेट्रो: 8380 करोड़ की लागत से बनेंगे दोनों कॉरीडोर
Agra Metro: Both the corridors will be built at a cost of 8380 crores.
आगरा: आगरा में मेट्रो के दोनों कॉरीडोर और स्टेशनों के निर्माण की लागत 8380 करोड़ रुपये आएगी। इसमें सिकंदरा से ताजमहल तक कॉरीडोर एक पर करीब पांच हजार करोड़ और कालिंदी विहार से आगरा कैंट तक कॉरीडोर दो पर 3380 करोड़ रुपये की लागत आएगी। टेंडर हो जाने के बाद एक-एक चीज का हिसाब लगाया जा रहा है।
शहर में दोनों कॉरीडोर की कुल लंबाई 30 किमी होगी। सिकंदरा से ताजमहल के पूर्वी गेट तक पहले कॉरीडोर में 14 और कालिंदी विहार से आगरा कैंट तक दूसरे कॉरीडोर में 15 स्टेशन बनेंगे।
टिकट और यात्रा का किराया प्रोजेक्ट की लागत पर निर्भर करेगा। स्वीकृत डीपीआर के मुताबिक एक से दो किमी सफर पर 12 रुपये, दो से चार किमी तक 20 रुपये और चार से छह किमी तक 40 और छह किमी से अधिक लंबी यात्रा पर 60 रुपये का टिकट हो सकता है।



