फतेहाबाद में 4 तालाबों की खुदाई शुरू, जि.पं.अध्यक्ष मंजू भदोरिया ने किया उद्घाटन
Fatehabad, Agra: Amrit Sarovar Yojana – Excavation of 4 ponds started in Fatehabad, inaugurated by District Panchayat President Manju Bhadoria
फतेहाबाद के ब्लाक शमशाबाद में भूगर्भ जल स्तर को बढ़ाने के लिए अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत खुदाई का शुभारंभ कर दिया गया है.
शमशाबाद ब्लाक के ग्राम पावसर और सूरजपुरा तालाब की खुदाई का शुभारंभ हुआ. जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदोरिया एवं ब्लॉक प्रमुख बजरंग सिंह ने उद्घाटन किया.
शमशाबाद की 9 ग्राम पंचायत में तालाबों की खुदाई की जायेगी. उद्घाटन के दौरान एडीओ पंचायत आलोक सत्यार्थी, एडीओ मनोज कुमार, ग्राम विकास अधिकारी अनुज चतुर्वेदी, एपीओ शिवेंद्र, मनोज कुमार, पदम सिंह, भानु प्रताप, सुरेंद्र सिंह, सचिन सिंह आदि मौजूद रहे.



