आगरा: छोटे बच्चों के स्कूल ना खोलने की अपील
Agra: Appeal not to open schools for small children.
कलेक्ट्रेट में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने छोटे बच्चों के स्कूल ना खोलने की अपील की और जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया.
तीसरी लहर के खतरे और डेंगू को देखते हुए अपील की. अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला अध्यक्ष मुरारी लाल गोयल, जिला संगठन मंत्री प्रदीप कुमार, प्रांतीय संगठन मंत्री वीके अग्रवाल, चेतन वर्मा, डॉ. एसपी सिंह शामिल रहे.
मुरारी लाल गोयल ने कहा कि बच्चों को अभी वैक्सीनेशन नहीं हुआ है. जब तक वैक्सीन न लग जाए तब तक स्कूलों को खोलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.



