बटेश्वर में CM योगी – बटेश्वर में बनेगा अटल म्यूजियम, मिली कई योजनाओं की सौगात
Bateshwar, Bah Agra: On the birth anniversary of former Prime Minister Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee, Chief Minister Yogi Adityanath gave development plans in his native village Bateshwar.
Bateshwar, Bah: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके पैतृक गांव बटेश्वर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास योजनाओं की सौगात दी.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बटेश्वर में अटल म्यूजियम बनाने और बटेश्वर को पावन धाम बनाने की घोषणा की.
मुख्यमंत्री ने कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री ने बटेश्वर के पर्यटन विकास और सुंदरीकरण योजना के लिए 7.99 करोड़ रुपये, बटेश्वर में घाट निर्माण के लिए 3.60 करोड़ रुपये, बटेश्वर में सांस्कृतिक संकुल केंद्र के लिए 9.99 करोड़ रुपये आदि का लोकार्पण और शिलान्यास किया.



