भारतीय वनडे टीम में है मुश्किल, वनडे टीम में ‘बैलेंस ठीक नहीं – कोच द्रविड़

 भारतीय वनडे टीम में है मुश्किल, वनडे टीम में ‘बैलेंस ठीक नहीं – कोच द्रविड़

South Africa vs India – ‘balance is not right’ in ODI Indian team – Coach Dravid

South Africa – 3 वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में भी भारत को 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा और साउथ अफ्रीका ने इस सीरीज को 3-0 से जीत लिया.

भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने भारतीय टीम में कुछ कमियां बताई हैं. उनका मानना है कि अभी टीम की बल्लेबाजी में बैलेंस ठीक नहीं है.

भारतीय कोच द्रविड़ ने कहा कि हमने बल्लेबाजी क्रम में ज्यादा बदलाव नहीं किया. इसकी वजह यह रही कि हम बल्लेबाजों को सुरक्षा की भावना देना चाहते थे और जब उन्हें अवसर मिलेगा, तभी आप उसने बड़े प्रदर्शन की मांग कर सकते हैं.