बाइक मैकेनिक रातों-रात बना करोड़पति, खाते में 1.20 करोड़ देख हैरान रह गए सभी
Etmadpur(Agra) – Bike mechanic became a millionaire overnight, everyone was surprised to see 1.20 crores in the account.
एतमादपुर : आगरा के एतमादपुर क्षेत्र के गांव गढ़ी राम बक्श में बाइक मैकेनिक रातों-रात करोड़पति बन गया और उसके खाते मे 1.20 करोड़ आये.
जब उसको इसकी जानकारी हुई तो हैरान रह गया उसके खाते से लाखों रुपए का लेन-देन भी हो चुका है और उसको पता भी नहीं चला. लेकिन जब गांव गढ़ी राम बक्श निवासी कपिल बैंक से रुपये निकालने गया तब इसकी जानकारी उसको हुई.
यूपीआइ के जरिए इस खाते में धनराशि जमा होती और निकाल ली जाती .गांव गढ़ी राम बक्श के इस युवक के पासबुक को जब्त कर लिया है और खाते को ब्लॉक कर दिया है. बैंक कर्मचारी इसकी जाँच कर रहे है क़ि रुपये कहां से आए हैं .
बाइक मैकेनिक कपिल गांव गढ़ी राम बक्श निवासी हैं और उसका खांडा शाखा में SBI बैंक में बचत खाता है. कपिल अपने बैंक खाते से 5000 रुपये निकालने के लिए गया उसी दौरान बैंककर्मियों ने देखा कि कपिल के बैंक खाते में पिछले कुछ दिनों में 1.20 करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ है तब इसकी जानकारी बैंक मैनेजर को दी.
बैंक मैनेजर ने इन् पैसे के बारे मे पूछा तो कपिल को इसकी कोई जानकारी नहीं थी. उसके बाद बैंक मैनेजर ने कपिल का पैन कार्ड पासबुक और आधार कार्ड लेकर खाते को ब्लॉक कर दिया गया है और बैंक कर्मचारी इसकी जाँच कर रहे है .



