आगरा की सभी 9 विधानसभा सीटों पर बीजेपी का कब्ज़ा, सपा 5 सीटों पर दूसरे स्थान पर

 आगरा की सभी 9 विधानसभा सीटों पर बीजेपी का कब्ज़ा, सपा 5 सीटों पर दूसरे स्थान पर

Agra – BJP captures all 9 assembly seats in Agra, SP is second in 5 seats.

Agra – आगरा की सभी 9 विधानसभा सीटों पर एक बार फिर बीजेपी ने कब्ज़ा कर लिया है, सपा 5 सीटों पर दूसरे स्थान पर रही.

आगरा नॉर्थ विधानसभा से पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने सबसे अधिक वोटों ( 1,12,370 ) से जीत दर्ज़ की और सब से कम वोटों ( 24,235) से बीजेपी ने बाह विधानसभा से जीत दर्ज़ की.

1.आगरा कैंट विधानसभा : आगरा कैंट विधानसभा से डॉ. धर्मेश (BJP) ने कुंवर चन्द (SP) को 48697 वोटो से हराया.

2.आगरा नॉर्थ विधानसभा : आगरा नॉर्थ विधानसभा से पुरुषोत्तम खंडेलवाल (Bjp) ने शब्बीर अब्बास (BSP) को 112370 वोटो से हराया.

3.आगरा साउथ विधानसभा : आगरा साउथ विधानसभा से योगेंद्र उपाध्याय (BJP) ने विनय अग्रवाल (SP) को 56640 वोटो से हराया.

4.आगरा ग्रामीण विधानसभा : आगरा ग्रामीण विधानसभा से बेबी रानी मौर्या ने किरण प्रभा केशरी (BSP) को 76608 वोटो से हराया.

5.फतेहाबाद विधानसभा : फतेहाबाद विधानसभा से छोटे लाल वर्मा (BJP) ने रूपाली दीक्षित (SP) को 53235 वोटो से हराया.

6.खेरागढ़ विधानसभा : खेरागढ़ विधानसभा से भगवान सिंह कुशवाह (BJP) ने रामनाथ सिकरवार (INC) को 36497 वोटो से हराया.

7.एत्मादपुर विधानसभा : एत्मादपुर विधानसभा से धर्मपाल सिंह (BJP) ने प्रबल प्रताप सिंह (BSP ) को 47924 वोटो से हराया.

8.फतेहपुर सिकरी विधानसभा : फतेहपुर सिकरी विधानसभा से बाबू लाल (BJP) ने ब्रजेश कुमार(SP+RLD) को 47269 वोटो से हराया.

9.बाह विधानसभा : बाह विधानसभा से रानी पक्षालिका सिंह (BJP) ने मधुसूदन शर्मा (SP) को 24235 वोटो से हराया.