जेपी नड्डा ने कहा, नॉन परफॉर्मिंग विधायकों का कटेगा टिकट
BJP Meeting in Agra
BJP Meeting in Agra 2021: BJP President JP Nadda gave indications, tickets for non-performing MLAs will be cut.
आगरा (Agra): आगरा में भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा संगठनात्मक बैठक में बड़ा संकेत दिया है. योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि जिन विधायकों ने काम नहीं किया है उनका टिकट कट सकता है.
संगठनात्मक बैठक में नड्डा जी ने कहा कि विधानसभा चुनाव बेहद करीब हैं. कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में लग जाए.
बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बैठक में शामिल हुए.



