आगरा के 18 सीएचसी केंद्रों में मिलेंगी सस्ती दवाएं, जिले के 18 सीएचसी में खुलेंगे जन औषधि केंद्र
CHC centers of Agra – Cheap medicines will be available in Agra’s CHC centers: Jan Aushadhi Centers will open in 18 CHCs of the district, surgical items will also be available along with medicines.
आगरा के सीएचसी केंद्रों (CHC centers of Agra) में मिलेंगी सस्ती दवाएं:जिले के 18 सीएचसी में खुलेंगे जन औषधि केंद्र, दवाओं के साथ सर्जिकल सामान भी मिलेगा.
आगरा के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को सस्ती दवाएं मिलेंगी. इसके लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने पहल की है. मरीजों को 50 से 90 प्रतिशत तक दवाओं पर छूट मिलेगी. इससे यहां पर आने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी.
कुछ दवाएं महंगी होती है, जिनसे मरीजों को दिक्कत होती है. इसीलिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले के सभी सीएचसी पर जन औषधि केंद्र खोलने की योजना बनाई गई है.
अब 18 सीएचसी पर जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे. इन केंद्रों पर 450 से अधिक तरह की दवाएं सस्ती दर पर मिलेंगे.
अछनेरा, अकोला, बाह, बिचपुरी, बरौली अहीर, एत्मादपुर, फतेहाबाद, फतेहपुर सीकरी, जगनेर, जैतपुर कलां, खेरागढ़, खंदौली, पिनाहट, सैंया, शमसाबाद, किरावली, आंवलखेड़ा और बटेश्वर सीएचसी पर जन औषधि केंद्र खुलेंगे.
Note: Source of Content – “Dainik Bhaskar” Website (See the detailed news on “Dainik Bhaskar” website).



