CMO आगरा अरुण श्रीवास्तव कैंटर व बस भिड़ंत में बाल-बाल बचे, बटेश्वर जा रहे थे परिवार सहित

 CMO आगरा अरुण श्रीवास्तव कैंटर व बस भिड़ंत में बाल-बाल बचे, बटेश्वर जा रहे थे परिवार सहित

Agra – CMO Agra Arun Srivastava narrowly survived the canter and bus collision, was going to Bateshwar with family.

Bah – गुरुवार को बाह के फरेरा-बटेश्वर मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया एक कैंटर ने बस में टक्कर मार दी, जिस बस में टक्कर मारी उसमे CMO आगरा अरुण श्रीवास्तव परिवार के साथ तीर्थ धाम बटेश्वर भोलेनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे.

इस बस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के परिवार सहित करीब 30 से ज्यादा लोग बस में सवार थे. बस में सवार सभी लोग बाल बाल बच गये. उसके बाद सभी लोगों को भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए दूसरे वाहनों से बटेश्वर ले जाया गया.