मंकी पॉक्स को लेकर CMO अरुण श्रीवास्तव ने जनता से की अपील

 मंकी पॉक्स को लेकर CMO अरुण श्रीवास्तव ने जनता से की अपील

Regarding monkeypox, CMO Dr. Arun Kumar Srivastava has appealed to the public and said that in case of symptoms of this disease, contact the government hospitals.

Agra – मंकी पॉक्स को लेकर CMO डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि इस बीमारी के लक्षण होने पर सरकारी अस्पतालों में सम्पर्क करें.

मंकी पॉक्स के लक्षण चेचक या आर्थोपॉक्स वायरस जैसे ही होते है. मंकी पॉक्स जानवरों से इंसानों में या एक से दूसरे व्यक्ति में स्वांस नली या आंख कान या मुंह से शरीर में फैलता है. यह जानवरों के काटने, खंरोचने, शारीरिक घाव के सीधे सम्पर्क में आने, दूषित बिस्तर, संक्रमित कपड़ों से भी फैलता है.

मंकी पॉक्स लक्षण: बुखार, चकत्ते, गले में गिल्टी जैसे लक्षण होते है. CMO ने अपील की है कि इस बीमारी की सम्भावना जानवरों के माध्यम से भी है. जंगली और पालतू दोनों तरह के जानवरों से दूरी बनाकर रखें.