आगरा में हो रहा तालाबों का संरक्षण
Agra Rural News: Conservation of ponds being done in Agra.
जानिये किस ब्लाक के सबसे अधिक तालाब संरक्षित किए जा रहे हैं.
मनरेगा के तहत जिले में 702 तालाबों पर काम भी शुरू हो गया है. ब्लाक फतेहाबाद के 140, पिनाहट में 72, बाह में 59, जैतपुर कलां में 57, फतेहपुर सीकरी में 51, खेरागढ़ में 50, एत्मादपुर में 47, खंदौली में 46, शमसाबाद में 44, सैंया में 42, अछनेरा में 40, जगनेर में 35, बरौली अहीर में 32, अकोला में 30, बिचपुरी में 18 तालाबों संरक्षित किए जा रहे हैं.
तालाब के पानी को पशुओं और सिंचाई के लिए प्रयोग किया जा सके, इसी प्रयास में तालाबों का संरक्षण किया जा रहा है.



