हरियाणा में भैंस के बच्चे में मिला कोरोना
Agra Corona Update News
Hisar: Corona found in buffalo child in Haryana:
Hisar: 1 महीने के भैंस के छोटा बच्चा में कोरोना पाया गया है.
वैज्ञानिकों के मुताबिक कोरोना से संक्रमित भैंस के बच्चे को दस्त होते हैं और डायरिया भी हो सकता है. ज्यादा संक्रमण होने की वजह से भैंस का बच्चा मर भी सकता है. इतना ही नहीं ये छोटे भैंस के बच्चे से बड़े जानवरों में भी फैल सकता है. जानवरों के मल, मांस और दूध इत्यादि से इंसानों में भी फैल सकता है.
डॉ. मीनाक्षी के अनुसार वायरस से होने वाली बीमारियों के इलाज के लिए वैक्सीन आवश्यक है. भविष्य में इस वायरस को लेकर भी वैक्सीन बनाए जाने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि किसानों और पशुपालकों को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि यदि उन्हें लगता है कि कोई पशु बीमार है या उसे इस प्रकार के लक्षण है तो उसे अन्य पशुओं से अलग रख जाना चाहिए.



