आगरा में फूटा कोरोना बम – 24 घन्टे में मिले 169 नए मरीज, लोग अभी भी लापरवाह
Agra Corona Update: Corona bomb exploded in Agra – 169 new patients found in 24 hours, people still careless.
आगरा में पिछले 24 घन्टे में 169 नए मरीज मिले है, इसके एक दिन पहले भी 132 मरीज मिले थे. ये आंकड़े डराने वाले है. 14 मई 2021 के बाद ये आगरा में सब से ज्यादा केस आये है.
आगरा के मेयर नवीन जैन, केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. लगातार कोरोना केस बढ़ने के बाद भी बाजारों में भीड़ उमड़ रही है, लोग बेपरवाह घूम रहे हैं.
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने आगरा में बढ़ते कोरोना केसेस को देखते हुए बाजार बंदी का फैसला लिया है. आगरा की सडकों, बाजारों में लापरवाही देखने को मिल रही है. कोविड प्रोटोकॉल्स का पालन नहीं हो रहा है. जरा सी ढिलाई परिवार के सदस्यों पर भारी पड़ सकती है.
रखे सावधानियां:
- घर से बिना मास्क न निकलें, मास्क सबसे ज्यादा कारगर है
- भीड़ मे जाने से बचे
Agra में Covid19 की स्थिति:
07 Jan – 169 नए मरीज
06 Jan – 132 नए मरीज
05 Jan – 64 नए मरीज
04 jan – 23 नए मरीज
03 Jan – 33 नए मरीज
02 Jan – 28 नए मरीज
01 Jan – 5 नए मरीज



