साल के अंत तक हर नागरिक के लिए उपलब्ध होगी कोरोना वैक्‍सीन : केंद्र

 साल के अंत तक हर नागरिक के लिए उपलब्ध होगी कोरोना वैक्‍सीन : केंद्र

New Delhi – Corona vaccine will be available to every citizen by the end of the year: Center.

New Delhi – सरकार ने बताया है कि देश के हर नागरिक तक कोरोना वैक्‍सीन सुनिश्चित करने के लिए 5 वैक्‍सीन निर्माताओं से साल के अंत तक लगभग 188 करोड़ वैक्सीन मिलने की उम्मीद है.
सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी गई है कि भारत की लगभग 5.6% वयस्क आबादी को ही अभी कोरोना वैक्‍सीन की दोनों डोज दी गई है.

18 साल से अधिक उम्र की जनसंख्‍या को कोरोना वैक्‍सीन की दोनों डोज देने के लिए लगभग 188 करोड़ वैक्सीन खुराक की जरूरत होगी.

सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अब ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन की बाध्‍यता को खत्‍म कर दिया गया है और लोग वैक्‍सीन सेंटर पर जाकर कोरोना वैक्‍सीन लगवा सकते हैं.