बाह और फतेहाबाद विधानसभा की मतगणना 28 राउंड में, एसडीएम की प्रत्याशियों के साथ बैठक

 बाह और फतेहाबाद विधानसभा की मतगणना 28 राउंड में, एसडीएम की प्रत्याशियों के साथ बैठक

Vidhansabha Counting 2022 – Counting of votes of Bah and Fatehabad assembly will be done in 28 rounds, meeting of SDM with candidates.

Agra – विधानसभा मतगणना 2022 – एसडीएम ने फतेहाबाद विधानसभा और बाह विधानसभा के राजनीतिक पार्टियो के प्रत्याशियों के साथ बैठक कर 10 मार्च को होने वाली मतगणना संबंधित बिंदुओं से अवगत कराया गया.

सुबह सात बजे पास धारक एजेंट को ही प्रवेश दिया जाएगा, प्रत्याशी एजेंट का फार्म जमाकर पास बनवा लें. विजय जुलूस पर रोक रहेगी, मतगणना स्थल पर एजेंट अपने साथ मोबाइल, घड़ी, इलेक्ट्रानिक डिवाइस व कैलकुलेटर नहीं ले जा सकेंगे. ऐसा करने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.