बाह के जैतपुर ब्लाक क्षेत्र में चंबल नहर टूटने से सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद
Bah – Hundreds of bighas of crops were ruined due to the breakdown of Chambal canal in Jaitpur block area of Bah.
Bah – बाह के जैतपुर ब्लाक क्षेत्र में चंबल नहर टूटने से सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो गयी. चंबल डाल नहर पिनाहट चंबल से निकलकर इटावा तक जाती है.
चंबल डाल नहर से जैतपुर ब्लॉक क्षेत्र, पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र ,बाह ब्लॉक क्षेत्र के दर्जनों गांव की खेती की सिंचाई होती है. लेकिन जैतपुर ब्लाक क्षेत्र में चंबल नहर टूटने से किसानों के खेतों में पानी भरने से कई बीघा फसल बर्बाद हो गई.
गुस्साए किसानों ने आरोप लगाया कि चंबल नहर की सफाई ठीक से नहीं होने के कारण नहर फूट गई और इसकी वजह से हमारी फसल बर्बाद हो गई.



