आगरा में डेंगू की दस्तक, 3 मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

 आगरा में डेंगू की दस्तक, 3 मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Dengue Cases in Agra 2023

Dengue knock in Agra, 3 cases found, health department alert.

Agra – आगरा में इस सीजन में डेंगू (Dengue) ने दस्तक दे दी है, आगरा में डेंगू के 3 नए केस मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के घर और उसके आसपास स्वास्थ्य टीम ने जांच-पड़ताल की.

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि अभी जिले में किसी भी स्थान पर डेंगू की ब्रीडिंग एवं लार्वा नहीं मिला है, स्थिति कंट्रोल में हैं.

दो मरीज देहात जैंतपुर (Jaitpur) और बाह (Bah) में पाए गए हैं और एक मरीज शहर में निकला है .