बाह में उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ धाम बटेश्वर में महाशिवरात्रि के पर्व पर आस्था का सैलाब

 बाह में उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ धाम बटेश्वर में महाशिवरात्रि के पर्व पर आस्था का सैलाब

Bateshwar, Bah – Devotees gathered on the festival of Mahashivratri in Bateshwar of Bah, the famous pilgrimage dham of North India.

बाह में उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ धाम बटेश्वर में महाशिवरात्रि के पर्व पर श्रद्धालु का सैलाब उमड़ा, यहाँ पर दूर दूर से श्रद्धालु भगवान भोले की पूजा करने के लिए पहुंचे.

यमुना किनारे चंद्राकार में 101 शिव मंदिर बने हुए हैं ये सैकड़ों वर्ष पुराने है. इन मंदिरों में भगवान शिव विराजते हैं, यहाँ पर दूर दूर से श्रद्धालु भगवान भोले के दर्शनों के लिए यहां पहुंचते हैं.

श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी होने पर यहां श्रद्धालुओं द्वारा पीतल के घंटे चढ़ाए जाते हैं, यमुना और चंबल के बीहड़ में हुए डाकू और बागियों ने बटेश्वर के मंदिरों में विशाल घंटे चढ़ाए गये है.